Saturday, 10 December 2022

पिता : बहुत याद आते है...

" पिता : पुण्य स्मरण "

माँ की ममता तो दिख जाती है आसानी से ,
पिता की भावनायें बस समझने वाले ही समझ पाते है ,

वो कह के बताते नहीँ , रो के जताते नहीँ ,
बस चुप रह कर सब की ख्वाहिशें पूरी किये जाते है !

अरमान तो उनके भी कई थे जीवन में ,पिता बनने से पहले ,
पर अब वो अपने अरमां पूरे नहीँ करते , बस हमारे प्रति  अपना फर्ज निभाते है !

बचपन में अपने बच्चे के हीरो होते है वो ,
पर सच पूछो तो वो बच्चों को खुद से भी बढ़ कर बनाते है !

अपना जीवन बिता देते हे ,हमें सुरक्षित करने के लिये ,
और खुद असुरक्षा में भी अपनी जीवनचर्या चलाते है !

हमें अहसास ही नहीँ होता की वो हमारे लिये कुछ खास कर भी रहे है ,
पर अपने संस्कारों की विरासत हमारे लिये छोड़ जाते है !

जीवनकाल में तो केवल भय ,नियंत्रण और सुरक्षा का पर्याय बने रहते है ,
पर जाने के बाद हर क्षण में याद आते है ,हर कण में याद आते है ,अंतर्मन में याद आते है !

No comments:

Post a Comment